कौशाम्बी, अगस्त 26 -- मंझनपुर, संवाददाता। पूरामुफ्ती थाना के समीप से अपहृत हुए मोनू की तलाश में पुलिस ने एड़ीचोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। पुलिस को आशंका है कि मोनू को यमुना में फेंका गया है। मोनू को खोजने के लिए उच्चाधिकारियों के आदेश पर पुलिस और पीएसी टीम ने कौशाम्बी थाना व चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के सामने यमुना में घंटों खोजबीन की, लेकिन मोनू का पता नहीं चला।संदीपन घाट के महगांव निवासी मोनू पुत्र महेश कुमार संदिग्धदशा में गायब हो गया है। मोनू के चचेरे बहनोई मुन्नालाल ने दावा किया है कि उसका साला मोनू पूरामुफ्ती थाना के सामने अपनी बाइक में बैठा था। यह भी पढ़ें- बेटी की मौत का बदला लेने को दामाद के भाई की हत्या इसी दौरान वहां कार से पहुंचे युवकों ने उसको जबरन बैठाया और मूरतगंज की ओर लेकर भाग निकले। मुन्नालाल के मुताबिक मोनू का अ...