लखनऊ, मार्च 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कौशांबी में कानपुर - प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों का समुचित व त्वरित उपचार सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर है और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.