शामली, दिसम्बर 8 -- शहर के कौशांबी विहार के दर्जनों महिला-पुरूषों ने सोमवार को जलभराव की समस्या को लेकर जमकर हंगामा किया। उन्होने गंदे पानी में खडे होकर नगर पालिका में खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही नगर पालिका द्वारा बनाए गए नाले की निकासी को बीच से मिटटी डालकर रोक दिया गया, जिसके बाद कालोनीवासियों को आपसी तीखी नोंकझोंक भी हुई। सोमवार को शहर के कौशांबी विहार निवासी दर्जनों महिला-पुरूषों ने नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होने हो रहे जलभराव में खडे होकर अपना विरोध प्रकट किया। इस दौरान उन्होने बताया कि नगर पालिका द्वारा नाले का निर्माण अधूरा कराया गया है। नाले का गंदा पानी कालोनी के बाहर लाकर छोड दिया गया, जिससे मैन रास्ते पर जलभराव हो रहा है और आने जाने वाले लोगां को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। कई बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.