गाज़ियाबाद, जनवरी 23 -- ट्रांस हिंडन। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण की द्वितीय वर्षगांठ पर शुक्रवार को कौशांबी में शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और साहिबाबाद विधानसभा के विधायक सुनील शर्मा ने हिस्सा किया। यात्रा में बैंड बाजा, ढोल-नगाड़े, घोड़े और घोड़ा बग्गी में भगवान राम और सीता के रूप में कलाकार शामिल रहे। जगन्नाथ मंदिर की टीम, कौशांबी पार्क ग्रुप और समाजसेवियों ने फूल-मिठाई से यात्रा का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...