चायल (कौशांबी) हिन्दुस्तान संवाद, सितम्बर 1 -- यूपी के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 11 लोगों की मौत के बाद योगी सरकार का ऐक्शन शुरू हो गया है। फैक्ट्री मालिक की दुकानों पर घटना के कुछ घंटे बाद ही देर रात बुलडोजर चल गया। अब घर परभी बुलडोजर चलाने की तैयारी है। इस बीच पुलिस ने आधी रात फैक्ट्री मालिक नौशाद को भी हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसके परिवार वालों के पहले ही हिरासत में ले लिया गया था। प्रयागराज-कौशाम्बी की सीमा पर स्थित चरवा के चिल्ला शहबाजी गांव में सोमवार को पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया था। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास स्थित मकान और बूंदी का कारखाना जमींदोज हो गए। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। आसपास के कई लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं। घायलों को प्रयागराज के एसआरएन भेजा गया। खुद डिप्टी स...