संवाददाता, सितम्बर 2 -- यूपी के कौशाम्बी में हुए पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंभीर हैं। उनके आदेश पर डीएम ने आठ बच्चों समेत 11 लोगों की मौत के गुनहगारों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई कराने का दावा किया है। पुलिस अफसरों ने इसकी रूपरेखा तैयार करना भी शुरू कर दिया है। पटाखा फैक्टरी कांड में आठ बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हुई थी। अवैध रूप से संचालित फैक्टरी में हुई इस घटना ने राज्य मुख्यालय लखनऊ तक खलबली मचा दी है। शासन स्तर से लगातार कार्रवाई की मॉनीटरिंग की जा रही है। मुख्यमंत्री ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का आदेश जारी किया है। इसके बाद जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा का रूख भी सख्त हो गया है। डीएम ने बताया कि नामजद सभी छह आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई कराई जाएगी। इस संबंध में ए...