कौशाम्बी, जनवरी 13 -- चकबंदी लेखपाल संघ कौशाम्बी का चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में जनपद के चकबंदी लेखपालों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। मतगणना के बाद संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। उपस्थित सदस्यों ने निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में अनुराग सिंह ने 26 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संदीप सिंह को 9 मतों से पराजित किया। महामंत्री पद पर सिल्वन सिंह निर्वाचित हुए। उन्हें कुल 23 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी दीपक पटेल को 19 मत मिले। इस प्रकार सिल्वन सिंह ने चार मतों के अंतर से जीत हासिल की। अन्य पदों पर भी निर्विरोध अथवा सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.