हल्द्वानी, जनवरी 28 -- हल्द्वानी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कौशल शिक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टिट्यूट ऑफ लर्निंग में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें नई शिक्षा नीति को लेकर चर्चा की गई। वहीं यूपी और उत्तराखंड के 64 शिक्षकों ने इसमें हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य प्रवेश मेहरा ने कहा कि कौशल शिक्षा विद्यार्थियों को जीवनोपयोगी दक्षताओं से सशक्त बनाती है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को नई दिशा प्रदान करते हैं। वरिष्ठ संकाय प्रमुख अनिता भट्ट, उप प्रधानाचार्य प्रकाश कुमार, धर्मेश पांडेय, चेतन चौहान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.