रामगढ़, जून 30 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। सीसीएल के केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना के स्ट्रक्चरल शॉप कर्मियों ने अपने कौशल व विभागीय संसाधनों से एक पोर्टा केबिन का निर्माण कर अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया है। इसे लेकर मंगलवार को केंद्रीय कर्मशाला महाप्रबंधक संजय कुमार के विभिन्न विभागाध्यक्षों के साथ स्ट्रक्चरल शॉप पहुंचे। जहां उन्होंने नवनिर्मित पोर्टा केबिन अवलोकन किया। अवलोकन के बाद उसका विधिवत उद्घाटन किया। महाप्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि विभागीय संसाधानों का बेहतर उपयोग कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य को पूरा करना सराहनीय है। इस प्रकार के नवाचार कम लागत, आत्मनिर्भरता व कार्यकुशलता को बढ़ाने सहायक होंगे। उक्त पोर्टा केबिन का निर्माण वर्क्स मैनेजर (मैन्युफैक्चरिंग) आशीष कुमार पती के नेतृत्व, मार्गदर्शन व शॉप प्रभारी रंजीत कुमार क्रियांवयन...