विकासनगर, जुलाई 31 -- सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड की ओर से छरबा ग्राम पंचायत में महिलाओं को आरपीएल ट्रेड फॉर कंस्ट्रक्शन वर्क का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शुक्रवार को आयोजित प्रशिक्षण शिविर में वन पंचायत परिषद के सलाहकार एवं पूर्व विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि देश की आत्मनिर्भरता के लिए महिलाओं का आत्मनिर्भर होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से केंद्र और प्रदेश सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन कर उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महिलाएं ही वास्तव में सशक्त होती हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को कौशल विकास के माध्यम से आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना समय की आवश्यकता है। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महिलाएं अपने जीवन के निर्णय स्वयं लेने में सक्षम होती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स...