सीवान, फरवरी 10 -- उद्घाटन के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि यह प्रशिक्षण एग्रीकल्चर स्किल काउन्सिल ऑफ इण्डिया, गुरुग्राम के तत्वाधान एवं बामेती, पटना के दिशा-निर्देश में आयोजित हो रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस पाठ्यक्रम में आम, केला, पपीता, अमरूद, लीची और नींबू वर्गीय फलों के वैज्ञानिक उत्पादन, कीट प्रबंधन और प्रसंस्करण की बारीकियां सिखाई जाएंगी। सहायक निदेशक बीज विश्लेषण विवेकानन्द ने बताया कि प्रशिक्षण में रोपण विधियों, सिंचाई, खाद प्रबंधन और पौधा संरक्षण, कीट व बीमारी नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...