कौशल विकास शिविर संपन्न
गाज़ियाबाद, मई 30 -- ट्रांस हिंडन। राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में विद्या भारती एवं राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीईटी) की ओर से आयोजित 10 दिवसीय कौशल विकास शिविर का समापन शनिवार को हुआ। एनसीवीईटी के निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ बिष्ट ने विद्यार्थियों को अपनी इच्छाशक्ति मजबूत रखने और निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जो आपके मन में है, उसे अवश्य करें, सफलता निश्चित मिलेगी। प्रबंध समिति के संस्थापक सदस्य जैन पाल जैन ने घर को स्किल लैब के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसके बाद सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर के एनसीसी कैडेट्स ने संयुक्त वार्षिक प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.