हाथरस, मार्च 20 -- हाथरस। कौशल विकास मिशन के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, एसएसडीएफ एवं प्रोजेक्ट प्रवीण की प्रगति के संबंध में प्रशिक्षण प्रदाताओं पीआईए के साथ विभागीय समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी प्रशिक्षण प्रदाताओं को निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित करें । समयबद्ध रूप से लक्ष्य पूर्ण करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अनुदानित विद्यालयों में आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष तत्काल प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएं। जल्द बैच गठन कर प्रशिक्षण प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उपस्थिति, प्लेसमेंट एवं मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्द...