कौशल विकास प्रशिक्षण में 70 प्रतिभागियों को मिले स्वरोजगार के टिप्स
रांची, मई 29 -- रांची, संवाददाता। ग्रामीण महिलाओं, युवाओं और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रूडसेट संस्थान, सिल्ली द्वारा आयोजित तीन अलग-अलग कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों का समापन हो गया। इसके तहत 30 दिवसीय वूमेन्स गारमेंट्स प्रशिक्षण में 35 महिलाओं को आधुनिक परिधानों की सिलाई-डिजाइनिंग और लागत निर्धारण का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिला। वहीं, 31 दिवसीय फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कार्यक्रम में 10 युवाओं को कैमरा संचालन, लाइटिंग, वीडियो एडिटिंग और डिजिटल मार्केटिंग सिखाई गई। इसके अलावा, 13 दिवसीय कमर्शियल हॉर्टीकल्चर प्रशिक्षण में 25 प्रशिक्षुओं को जैविक खेती, नर्सरी प्रबंधन और विपणन की जानकारी दी गई। समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र बांटे गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.