गोंडा, जुलाई 2 -- गोण्डा, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के अधिक से अधिक युवक- युवतियों को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ा जाए। डीएम ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवा योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने युवाओं की रुचि और स्थानीय रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, कंस्ट्रक्शन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग, आईटी-आईटीईएस, रिटेल, ब्यूटी एंड वेलनेस, प्लंबिंग, टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी सहित रोजगारपरक ट्रेडों में अधि...