लखीमपुरखीरी, अप्रैल 5 -- मिशन शक्ति फेस 5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत भगवानदीन आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या की अध्यक्षता में करियर कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय स्तर पर कैरियर कौशल विकास समिति का गठन हुआ। प्रभारी एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अर्चना सिंह, सह प्रभारी शिवांगी सक्सेना, प्रभारी रेंजर्स तथा सदस्य डॉ. राखी चौहान को नामित किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि उक्त समिति द्वारा छात्राओं को कैरियर निर्माण के कौशल विकास के प्रति समय-समय पर जागरूक किया जाएगा, जिससे भविष्य में छात्राएं अंतर्निहित कौशल को विकसित करते हुए स्वावलंबी बन सके। इस अवसर पर महाविद्यालय की शिक्षिकाएं रेखा पाण्डेय,अर्चना सिंह, शिवांगी सक्सेना एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.