बागपत, मई 19 -- बागपत। कौशल विकास केंद्रों पर डीएम के निर्देश पर अधिकारियों ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को केंद्रों पर खामियां मिली है। सबसे ज्यादा खामियां खेड़ा इस्लामपुर के केंद्र पर सीडीओ को मिली है। यहां 100 बच्चों का पंजीकरण है जबकि मौके पर सिर्फ दो बच्चे ही मिले। जिले में कौशल विकास केंद्रों पर खेल चल रहा है। केंद्रों पर अधिक बच्चे दिखाकर सरकार को चूना लगाया जा रहा है। मंगलवार को कौशल विकास केंद्रों में चल रहे खेल का पर्दाफाश हुआ है। डीएम अस्मिता लाल के निर्देश पर तीनों तहसीलों के एसडीएम और सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों से आठ केंद्रों का औचक निरीक्षण कराया गया। इनमें दो प्रोजेक्ट प्रवीण केंद्र भी शामिल है। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने खेड़ा इस्लामपुर के केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्रों पर उन्हें खा...