रांची, जुलाई 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज के प्लेसमेंट सेल और संस्था लर्नेट स्किल्स की ओर से आयोजित व्यक्तित्व विकास और व्यवहारिक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मंगलवार को प्रमाण पत्र बांटे गए। विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है, संवाद कौशल में सुधार हुआ है और रोजगार के लिए आवश्यक व्यावहारिक दक्षताओं का विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम ने उन्हें वर्तमान औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने का अवसर दिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में सिर्फ शैक्षणिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। सफलता के लिए आत्मविश्वास, प्रभावी संवाद, सकारात्मक सोच और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से स...