लखनऊ, दिसम्बर 9 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम में कंपनियां कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के माध्यम से मदद करेंगी। मिशन की ओर से मंगलवार को उत्तर प्रदेश सीएसआर राउंड टेबल-2025 का आयोजन किया गया। जिसमें 30 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। आईबीएम, लेनोवो, सीमेंस व बजाज कंपनियों ने मदद को हाथ बढ़ाया और लेटर ऑफ इंटेंट प्रस्तुत किया। वहीं जेनेरेशन इंडिया फाउंडेशन ने रोजगार-उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए एमओयू किया। प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता डॉ. हरिओम ने कहा कि जिला व ब्लॉक स्तर पर सुदृढ़ करने, स्मार्ट लैब व आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता, उद्योग की जरूरत के अनुसार पाठ्यक्रम तैयार करने में कंपनियों की मदद जरूरी है। सीएसआर फंड से मदद से कौशल विकास प्रशिक्षण को और ...