सीवान, फरवरी 25 -- सीवान। महिला एवं बाल विकास निगम के तहत संचालित कौशल प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण विभागीय पदाधिकारियों ने मंगलवार को किया। इस दौरान प्रशिक्षणरत सभी बालिकाओं को निगम द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर, शक्ति सदन, सामाजिक पुनर्वास कोष, सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, माहवारी स्वस्छता प्रबंधन कार्यक्रम आदि योजनाओं की जानकारी दी गयी। वहीं, जेनरल ड्यूटी असिस्टेंट कोर्स से लाभांवित हो रही सभी बालिकाओं को माहवारी स्वस्छता प्रबंधन को प्रोत्साहित करने करने के लिए एमएचडब्ल्यू कीट देकर प्रोत्साहित किया गया। जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम सीवान, केस वर्कर, अतिरिक्त वन स्टॉप सेंटर आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...