रांची, मार्च 1 -- रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज, प्लेसमेंट सेल की ओर से इंफोसिस फाउंडेशन व लिनक्यू स्किल लिमिटेड के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम पर रविवार को वेबिनार का आयोजन किया। उद्देश्य स्नातक और स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को नि:शुल्क ऑफलाइन जॉब प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आमंत्रण देना था। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को नई तकनीकों की जानकारी, व्यावहारिक अनुभव और उद्योगों में काम करने का सही तरीका सीखने का अवसर मिलेगा। इससे उनके तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ आत्मविश्वास और कौशल में भी वृद्धि होगी। वेबिनार में बताया गया कि इस पहल को कई चरणों वाली प्रक्रिया के तहत तैयार किया गया है, ताकि प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की पहचान की जा सके और उनकी प्रतिभा को निखारा जा सके। इसमें असेसमेंट टेस्ट होगा, जिसमें विद्...