लखीमपुरखीरी, जुलाई 15 -- लखीमपुर। बुधवार को आईटीआई परिसर में विश्व युवा कौशल दिवस पर आयोजित वृहद कार्यक्रम में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने प्रतिभाओं को सम्मानित किया। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना तथा आईटीआई के प्रशिक्षार्थियों ने अपने नवाचार, मॉडल, तकनीकी परियोजनाओं और रोजगारपरक कौशल का आकर्षक प्रदर्शन किया। डीएम एक-एक स्टॉल पर पहुंचे, प्रशिक्षार्थियों से सीधे संवाद किया और उनके मॉडल व नवाचारों की कार्यप्रणाली समझी। युवाओं के आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच की उन्होंने खुलकर सराहना की। इस दौरान चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए। यह भी पढ़ें- विश्व युवा कौशल दिवस पर प्रतिभाओं का सम्मान, चयनित युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र ...