रायबरेली, अगस्त 14 -- फुरसतगंज। शुक्रवार को अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री विश्वनाथ एफडीडीआई पहुंचे। संस्थान के कार्यकारी निदेशक सुनील द्विवेदी ने उनका स्वागत किया साथ ही संस्थान की गतिविधियों व हो रहे नवाचारों एवं विभिन्न रोजगार परक कोर्स जो क्षेत्र के विद्यार्थियो को कौशल युक्त शिक्षा प्रदान कर नयी दिशा दे रहे है, उनके बारे में बताया। वहीं उपाध्यक्ष ने पूरे परिसर का भ्रमण किया एवं छात्रों से बातचीत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...