जौनपुर, मार्च 23 -- जौनपुर, संवाददाता। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन "राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका एवं कौशल विकास" विषय पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में समाज सेवा के लिए संस्कार विकसित करना, कौशल आधारित शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ करना रहा।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जौनपुर अजीत प्रजापति ने कहा कि कौशलयुक्त युवा ही सशक्त राष्ट्र की पहचान हैं। उन्होंने अनुशासन, आत्मनिर्भरता और कौशल विकास को मजबूत भारत की नींव बताते हुए युवाओं से सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की। वरिष्ठ च्कित्सक डॉ. कमर अब्बास ने युवाओं से सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक दायित्व निभाने का आह्वान किया। मड़ियाहूं पीजी कालेज के प्राचार्य प्रो. सुरेश...