देहरादून, मई 9 -- देहरादून। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) देहरादून में आयोजित जिला स्तरीय कौशलम एक्सपो एवं प्रतियोगिता -2026 में जीआइसी कटापत्थर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा जीजीआइसी कौलागढ़ और जीजीआइसी रायपुर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। जीआइसी बिन्सर और बंजारावाला ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य विपिन भट्ट ने किया। उन्होंने कहा कि कौशलम कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में 21वीं सदी के कौशल, उद्यमशीलता और नवाचार की भावना को विकसित करना है। प्रतियोगिता में विभिन्न ब्लाक के 68 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने स्टॉल लगाकर अपने बिजनेस मॉडल प्रोटोटाइप व स्वरोजगार आधारित उत्पादों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- उद्यमिता नव...