बागेश्वर, अप्रैल 27 -- देवेंद्र पांड, बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बागेश्वर द्वारा कौशलम कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय डिस्ट्रिक्ट एक्सपो उत्साहपूर्वक आयोजित किया। शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। एक्सपो में जिले के 27 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 11 एवं 12 के चयनित छात्र-छात्राओं ने अपने नवाचार, उत्पाद एवं प्रोटोटाइप प्रस्तुत कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रत्येक विद्यालय से दो-दो विद्यार्थियों की टीम ने भाग लेते हुए अपने आइडिया और प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया। जीआईसी डोबा बागेश्वर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जीआईसी पोथिंग (कपकोट) द्वितीय और जीआईसी नाचती (कपकोट) तृतीय स्थान पर रहे। विजेता टीमों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.