कौशलउद्योग में युवाओं को मिलेगी सफलता
चंदौली, सितम्बर 20 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा पीजी कॉलेज में आविष्कार फाउंडेशन के तत्वावधान में अर्थशास्त्र विभाग के सहयोग से छात्र-छात्राओं में रोजगारपरक दक्षता, उद्यमशीलता एवं नवाचार की भावना विकसित करने के उद्देश्य से शनिवार को यूथ एम्प्लॉयबिलिटी प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यवसाय, उद्यमिता तथा स्वरोजगार की संभावनाओं से अवगत कराया गया। फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर विकास कुमार एवं फील्ड ऑफिसर कुश कुमार ने प्रभावी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विद्यार्थियों को नवीन व्यावसायिक विचारों को व्यवहारिक बिजनेस प्लान में परिवर्तित करने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि किस प्रकार चरणबद्ध तरीके से किसी नए बिजनेस आइडिया का चयन, उसका मूल्यांकन, बाजार की आवश्यकता का आकलन तथा उसे एक व्यवहार्य व्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.