बाराबंकी, सितम्बर 2 -- जैदपुर, संवाददाता। कौशाम्बी जिले में सोमवार को पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद पुलिस प्रशासन आतिशबाजी को लेकर सतर्क हो गया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कोतवाल संतोष सिंह, अतिरिक्त प्रभारी निर्मल सिंह ने पुलिस टीम के साथ अभियान चलाकर आतिशबाजी की दुकानों की जांच-पड़ताल की। पुलिस टीम ने लाइसेंसी पटाखा कारोबारी अफजाल सहित कई दुकानों व गोदामों पर पहुंच अभिलेख, लाइसेंस समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और दुकानदारों को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अभियान के दौरान पुलिस ने आतिशबाजी कारोबारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लाइसेंस में निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए। यह भी पढ़ें- Balrampur News: घनी आबादी में बिक रहे थे पटाखे, 400 किलो बरामद पटाखों को बनाने का...