गोरखपुर, जून 30 -- पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर क्षेत्र स्थित कौवाबाग पुलिस चौकी के नवनिर्मित भवन का मंगलवार को एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने फीता काटकर उद्घाटन किया। फोरलेन सड़क निर्माण के चलते पुरानी चौकी को हटाया जाना है, जिसके स्थान पर सड़क के दूसरी ओर नए भवन का निर्माण कराया गया है। एसएसपी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और जनता के सहयोग से चौकी के शेष निर्माण कार्य भी जल्द पूरे कराए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल ने कहा कि नए भवन से पुलिस कार्यों में सुविधा होगी और आम जनता को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। इस अवसर पर सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह, थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह, चौकी प्रभारी दुर्गेश नंदिनी सहित पुलिसकर्मी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...