देहरादून, फरवरी 26 -- देहरादून। कौलागढ़-बाजावाला मार्ग पर नवनिर्मित होम स्टे के पास से यातायात दपर्ण और नाली की जालियां चोरी हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें तीन युवक मिरर खोलकर ले जाते साफ दिख रहे हैं। कौलागढ़-बाजावाला सड़क संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनुज नौटियाल ने कैंट कोतवाली में शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी ने बताया कि क्षेत्र में युवा चोर सक्रिय हैं। इससे पहले भी इन्होंने चरखी गेट से यातायात दर्पण, दीनदयाल नगर में ट्यूबवेल की केबल और बाजावाला में घरों से सामान चुराया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से इन पर कड़ी कार्रवाई की अपील की है ताकि ऐसी घटनाएं रुक सकें। इंस्पेक्टर कैंट केके लुंठी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.