आरा, अक्टूबर 5 -- सहार,संवाद सूत्र। सेवा संकल्प अभियान के तहत 2 उच्च विद्यालय कौरन डिहरी में भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका अंकिता राय ने की, जबकि संचालन जगनारायण सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चंदन कुमार चांद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के सार्वजनिक सेवा संकल्प पर आधारित प्रभावशाली भाषण दिए। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक सेवा काल एवं श्रमदान से हमें ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है, जिसका अनुकरण करना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता, श्रमदान, जल संरक्षण एवं नशामुक्ति के प्रति भी विद्यार्थियों को जागरूक किया। यह भी पढ़ें- मेरे सपनों का विकसित भारत पर कार्यक्रम भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करन...