गिरडीह, अप्रैल 10 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। कौमी एकता कमेटी के तत्वावधान में चिश्ती नगर कुसैया में 11 और 12 अप्रैल को आयोजित होने वाले 56वें सालाना कांफ्रेंस को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से अकीदतमंदों और जायरीन का आना शुरू हो गया है, जिससे पूरे इलाके में रौनक बढ़ गई है। यह दो दिवसीय आयोजन ख़्वाजा गरीब नवाज अजमेरी के 56वें सालाना कांफ्रेंस एवं सूफी संत बाबा सलीम शाह चिश्ती के 14वें उर्स के रूप में संयुक्त तौर पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार सुबह नमाज-ए-फजर और कुरआन ख्वानी के साथ होगा। इसके बाद पहले दिन जुलूस-ए-संदर और चादरपोशी की रस्म अदा की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। रात में मजहबी कव्वाली का आयोजन किया जाएगा, जहां देश के नामी कव्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.