सासाराम, मार्च 20 -- अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। कौपा गांव में दो गोला चैता कार्यक्रम में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। सांस्कृतिक आयोजन में प्रसिद्ध व्यास मुकेश यादव तथा भोजपुर आरा के व्यास नितेश यादव ने अपनी प्रस्तुति से समां बांधा। उद्घाटन विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह, मुखिया बीरेंद्र कुमार उर्फ बब्लू तिवारी, सरपंच संघ अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व राजू कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। विधायक ने कहा कि चैता हमारी प्राचीन लोक परंपरा का अहम हिस्सा है। पहले गांवों में टोली बनाकर झाल-मंजीरे की ताल पर चैता गाया जाता था, जिसमें भगवान राम के जन्म से लेकर वनवास और राजगद्दी तक की गाथाएं सुनाई जाती थीं। कहा कि आधुनिक सिनेमायी दौर में लोग अपनी सांस्कृतिक जड़ों को भूलते जा रहे हैं, जो चिंताजनक है। रोहतास के मुकेश यादव ने अपनी उत्कृष्ट ग...