राजकुमार शर्मा, दिसम्बर 10 -- भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को 327 प्रदेश परिषद सदस्यों की घोषणा कर दी। प्रदेश चुनाव अधिकारी डा. महेंद्रनाथ पांडेय के निर्देश पर जिला चुनाव अधिकारियों ने इनका ऐलान किया। इससे साफ हो गया है कि प्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष जल्द मिलने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। निर्वाचन प्रक्रिया की औपचारिकता इसी सप्ताह पूरी होने की संभावना है। दरअसल, यही प्रदेश परिषद सदस्य प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में मतदाता की भूमिका निभाएंगे। भाजपा में लंबे समय से नए राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी भाजपा के नए मुखिया को लेकर चर्चाओं का सिलसिला तेज हैं। मंगलवार को अचानक जिलों से ताबड़तोड़ प्रदेश परिषद की सूचियां जारी करने के साथ ही नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर हलचल तेज हो गई। जिन 84 जिलों में पार्टी जिलाध्यक्ष घोषित कर चुकी है, वहां प्रदेश पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.