गिरडीह, फरवरी 27 -- गिरिडीह। गिरिडीह नगर निगम मे महापौर कौन बनेगा। इसका फैसला 27 फरवरी शुक्रवार की देर संध्या तक हो जाएगा, चूंकि मतगणना है। इसके लिए 23 फरवरी को मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई थी। गिरिडीह के साथ बड़कीसरैया और धनवार नगर पंचायत को भी अध्यक्ष मिल जाएगा। जिले में महापौर और बड़कीसरैया तथा धनवार नगर अध्यक्ष के लिए वोट मतदाताओं ने सीधे तौर पर किया है। इसके बाद मतपेटिकाओं में किसको जनमत मिला है, इसका फैसला 27 फरवरी को मतपेटिका के खुलने पर पता चलेगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। महापौर के लिए 16 दावेदार महापौर का ताज किसके सिर सजेगा। मतगणना इन सारे कयासों पर विराम लगाएगी। शुक्रवार 27 फरवरी को कृषि उत्पादन बाजार समिति पचंबा में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.