नई दिल्ली, मई 11 -- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या में कोलकाता पुलिस को रविवार की रात बड़ी सफलता हाथ लगी। लखनऊ से बलिया जा रहे एक युवक को अयोध्या में कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया और अपने साथ लेकर चली गई। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए ठाकुर राज सिंह को हत्याकांड में शामिल शूटर बताया है। राज सिंह का बलिया में पहले भी एक हत्याकांड में नाम आ चुका है। कोलकाता पुलिस ने राज सिंह को तब गिरफ्तार किया जब वह लखनऊ में आयोजित एक हाईप्रोफाइल शादी में शामिल होकर अपनी मां के साथ लौट रहा था। ठाकुर राज सिंह के नाम से बने फेसबुक पेज पर इस शादी की कई तस्वीरें भी मौजूद हैं। इसमें राज सिंह कई नेताओं और पुलिस वालों के साथ दिखाई दे रहा है। अयोध्या में एडीजी जोन प्रवीण कुमार ने बताया कि बलिया निवासी राज सिंह को अयोध्या पुलिस ...