नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने बताया है कि आईपीएल 2026 में लगातार खराब प्रदर्शन कर रही चेन्नई सुपर किंग्स की सबसे बड़ी समस्या क्या है? सीएसके आईपीएल के इस सीजन के पहले तीन मैच हार गई है। इरफान पठान की मानें तो स्पिनर नूर अहमद की फॉर्म सीएसके के लिए सबसे बड़ी चिंता है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सीएसके को 43 रनों से आरसीबी से हार मिली। इसी हार के बाद इरफान पठान ने नूर अहमद को लेकर बयान दिया है। आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कमाल की गेंदबाजी करने वाले नूर अहमद ने आईपीएल 2026 के सीजन के पहले तीन मैचों में 111 रन लुटा दिए हैं। अकेले 49 रन तो उन्होंने आरसीबी के खिलाफ दिए। रजत पाटीदार और टिम डेविड ने उनकी खूब धुनाई की। नूर को लेकर इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा है कि वही सबसे बड़ी स...