पटना, जुलाई 19 -- बिहार के बड़े भू-माफियाओं में शामिल पटना और नालंदा जिले के कुख्यात अपराधी संजय कुमार उर्फ संतोष कुमार उर्फ संतोष डॉन को बिहार एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। बिहार पुलिस की यह एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। गिरफ्तारी के बाद कुख्यात संतोष डॉन को पटना के खुसरूपुर थाने को सौंप दिया गया है। संतोष डॉन पर पटना, नालंदा एवं आर्थिक अपराध इकाई में लगभग 02 दर्जन से अधिक हत्या का प्रयास, रंगदारी, रंगदारी के लिए हत्या, भू- माफिया जैसी विभिन्न जघन्य अपराध के कांड दर्ज हैं। पिछले दिनों आर्थिक अपराध इकाई ने भी उसके ठिकानों पर छापेमारी की थी। कुख्यात संतोष डॉन के बारे में बताया जा रहा है कि साल 2015 में वो जरायम की दुनिया में उतरा था। इससे पहले आर्थिक अपराध ईकाई (ईओयू) ने इसी साल जून के महीने में संतोष डॉन के पटना के खुसरूपुर, नालंदा और ...