नई दिल्ली, जून 16 -- राजधानी जयपुर के शहीद स्मारक पर सोमवार को उस समय राजनीतिक और सोशल मीडिया हलकों में हलचल मच गई, जब 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को सैकड़ों समर्थकों के बीच खुलेआम थप्पड़ जड़ दिए गए। घटना का वीडियो कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और देखते ही देखते "अभिजीत दीपके थप्पड़कांड" चर्चा का विषय बन गया। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर वह शख्स कौन था जिसने भीड़ के बीच पहुंचकर अभिजीत दीपके को कंटाप जड़ दिया? उसका बैकग्राउंड क्या है और उसने ऐसा क्यों किया?कंधों पर सवार थे अभिजीत, तभी मारा कंटाप दरअसल, CJP की ओर से नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर जयपुर में प्रदर्शन आयोजित किया गया था। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रध...