प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 14 -- UP News: रोहित तिवारी, यूपी किडनी कांड का मास्टरमाइंड है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। रोहित ने पुलिस के सामने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। पुलिस की पूछताछ में उसने कानपुर में 30 से ज्यादा किडनी ट्रांसप्लांट कराने की बात कबूल की है। यह भी बताया कि आहूजा अस्पताल में सात, मेडीलाइफ अस्पताल में दो और आरोही में एक ऑपरेशन कराया है। कब-कहां-कितने में ट्रांसप्लांट होगा और कौन करेगा यह रोहित ही तय करता था। एक केस के उसे 25 से 30 लाख रुपये मिलते थे। विदेशी नागरिक के ऑपरेशन में पैसा अधिक मिलता था। किडनी ट्रांसप्लांट के दौरान वह भी ओटी में रहता था। पुलिस को उसने बताया कि वर्ष 2018 से इस काम में लगा था। बता दें रोहित, अफजल और अली पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। डीसीपी एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि रोहित ...