नोएडा, अप्रैल 19 -- उत्तर प्रदेश के नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नोएडा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मुख्य साजिशकर्ता तीसरे आरोपी आदित्य आनंद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर एक लाख रूपS का इनाम घोषित था और वह घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। शनिवार को पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देशन और अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) के पर्यवेक्षण में की गई। जांच में सामने आया था कि श्रमिक धरना-प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ गतिविधियों और हिंसा को अंजाम देने में आदित्य आनंद की अहम भूमिका थी। उसे इस पूरे प्रकरण का मास्टरमाइंड माना गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह एनआईटी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और उस पर प्रदर्शन को भड़काने वाली गतिविधियों की योजना बनाने और समन्वय...