नई दिल्ली, जून 1 -- भारत को दहलाने और खूनी खेल खेलने की साजिश रचने वाला दाऊद का बड़ा राजदार मुन्ना झिंगड़ा पाकिस्तान के कराची में बेखौफ रह रहा है। आईएसआई की मदद से वह भारत की न्यूक्लियर फैसिलिटी, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और पावर प्लांट्स पर हमला करवाने की साजिश रच रहा था। हाल ही में दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में हमले की फिराक में बैठ 9 आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद मुन्ना झिंगड़ा का नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दरअसल यह वही आतंकी है जिसके लिए भारत और पाकिस्तान थाईलैंड की अदालत में भिड़ गए थे। दोनों ही देश इसे अपना नागरिक बता रहे थे। अंत में पाकिस्तान मुन्ना झिंगड़ा को ले जाने में कामयाब हो गया।दाऊद का भरोसेमंद मुन्ना झिंगा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का बेहद भरोसेमंद शूटर है। वह मुंबई के जोगेश्वरी का रहने वाला है। उसका नाम सैयद मुदस्सुर...