विधि सिंह, नवम्बर 12 -- डॉ. परवेज की उम्र करीब 50 वर्ष होगी। उसने लखनऊ के गुड़म्बा स्थित इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में वर्ष 2021 में सीनियर रेजीडेंट के तौर पर नौकरी शुरू की थी। छह नवम्बर को उसने अचानक इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से इस्तीफा दे दिया था। इसकी वजह कोई नहीं जान सका था। पर, दिल्ली विस्फोट के बाद जब एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार सुबह उसके मड़ियांव के मुतक्कीपुर स्थित घर पर दबिश दी तो कई तरह के कयास लगाए जाने लगे। छापे के दौरान जैसे ही पता चला कि वह फरीदाबाद में आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने के शक में पकड़ी गई डॉ. शाहीन अंसारी का सगा छोटा भाई है, तब उस पर एटीएस का शक और बढ़ गया। बताया जाता है कि चार नवम्बर से एटीएस और दिल्ली की खुफिया एजेन्सियों ने आतंकी गतिविधियों में लिप्त लोगों की धरपकड़ शुरू की, इस पर ही उसने इसी छह नवम्बर को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.