वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 7 -- UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गोल्डेन साहनी नामक एक शख्स ने होली की रात अपनी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर से जमकर तबाही बरपाई। यहां मोहद्दीपुर-चारफाटक ओवरब्रिज पर उसने अपनी फार्च्यूनर ने कई गाड़ियों में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार एमबीबीएस थर्ड इयर के छात्र आकाश पांडेय की उसी रात मौत हो गई थी। फार्च्यूनर की तेज टक्कर से छात्र काफी ऊपर उछल कर ओवरब्रिज पर ही उल्टा लटक गया था। छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गीता वाटिका के पास रहने वाले डॉ. कमलेश शर्मा के भाई उमेश शर्मा को भी फॉर्च्यूनर की टक्कर से गंभीर चोटें आई थीं। शुक्रवार को उमेश ने भी दम तोड़ दिया। इस घटना से बाद से गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज से लेकर एम्स और आईएमए के डॉक्टर दोषी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे ...