संवाददाता, अगस्त 30 -- यूपी की बागपत पुलिस ने अपराध के जरिए अर्जित संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के आरोपी कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र किरठल की करीब 3.50 करोड़ रुपये कीमत की कृषि भूमि कुर्क की है। रमाला और छपरौली थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुल 8130 वर्ग मीटर कृषि भूमि कुर्क की गई है। सीओ अंशु जैन ने बताया कि रमाला थाने में धर्मेंद्र किरठल पुत्र रामपाल निवासी किरठल, हाल निवासी विनोद विहार कॉलोनी ऋषिकेश के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। कुख्यात धर्मेंद्र पर हत्या, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा नियंत्रण अधिनियम, आर्म्स एक्ट और लूट के विभिन्न थानों में 55 मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान में धर्मेंद्र किरठल जनपद अंबेडकरनगर की जेल में बंद है।गैंगस्टर धर्मेंद्र किरठल की 3.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क पुलिस जांच में सा...