संवाददाता, जुलाई 21 -- Gorakhpur Crime News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मिट्ठू नाम के एक किन्नर को गिरफ्तार किया गया है। मिट्ठू किन्नर पिछले चार साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था। मिट्ठू किन्नर पर आरोप है कि 2022 में उसने फिल्मी स्टाइल में एक लूटकांड को अंजाम दिया था। आरोप है कि मिट्ठू और उसके साथियों ने गोरखपुर के दोहरीघाट पुल के पास टार्च दिखाकर एक गाड़ी रुकवाई। गाड़ी रुकते ही बदमाश दोनों ओर से उसमें घुस गए। इसके बाद गाड़ी ड्राइव कर रहे शख्स को लात-घूसों और थप्पड़ों से पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने कैश के अलावा, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी छीन लिया था। लूट के बाद वे मौके से फरार हो गए। मिट्ठू को गोरखपुर की बड़हलगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद मिट्ठू को न्यायालय में पेश किया गया, जहा...