कौन है अमित मिरिंडा? जिसने लॉरेंस के नाम पर मांगी एक करोड़ की फिरौती; बेंगलुरु पुलिस मेरठ लाई
संवाददाता, अप्रैल 21 -- UP Crime News : यूपी के मेरठ जिले की एक अदालत में सोमवार को अमित मिरिंडा की पेशी हुई। अमित मिरिंडा पर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर बेंगलुरु के प्लाईवुड कारोबारी के बेटे को अगवा करने की धमकी देने और एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का आरोप है। वह एक हिस्ट्रीशीटर है। वह और उसके साथी वंश सचदेवा को सोमवार को मेरठ कोर्ट में पेश किया गया। मेरठ कोर्ट से समन जारी होने के बाद आरोपी को बेंगलुरु पुलिस, मेरठ लेकर आई थी। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों से स्वाट टीम ने पूछताछ की। इसके बाद आरोपियों को मेरठ जेल में दाखिल कराया गया। फिलहाल तीन दिन तक आरोपियों को मेरठ में रखा जाएगा और 24 अप्रैल को वापस बेंगलुरु ले जाया जाएगा। शास्त्रीनगर निवासी अमित चौधरी उर्फ अमित मिरिंडा हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और गैंग डी-155 का सरगना है। अमित मिरिंडा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.