कौन हैं TMC के वे 8 विधायक, जो आज भी ममता बनर्जी का दे रहे साथ; कई सांसदों ने भी बनाई दूरी
नई दिल्ली, जून 4 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के हाथों मिली करारी हार के महज एक महीने के भीतर ही तृणमूल कांग्रेस (TMC) के अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। इस सार्वजनिक कलह ने न केवल पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को हिलाकर रख दिया है, बल्कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी राजनीतिक रूप से अलग-थलग कर दिया है। अब उनके साथ केवल कुछ गिने-चुने पुराने और वफादार नेता ही खड़े नजर आ रहे हैं। सत्ता से बाहर होने के बाद मंगलवार को जब ममता बनर्जी पहली बार सड़कों पर उतरीं तो उनके साथ केवल आठ विधायक दिखाई दिए। इनमें नैना बंद्योपाध्याय, फिरहाद हकीम, कुणाल घोष, बिमान बंद्योपाध्याय, शोभनदेव चट्टोपाध्याय, मदन मित्रा, अशोक देब और आशिमा पात्रा शामिल थे। इनके अलावा डेरेक ओ'ब्रायन, कल्याण बनर्जी, डोला सेन, समीरुल इस्लाम, मेनका गुरुस्वामी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.