वरिष्ठ संवाददाता, जुलाई 14 -- केजीएमयू के 22वें दीक्षांत समारोह में जैसे ही मंच से दीप्ति शर्मा का नाम पुकारा गया, पूरा सभागार उनकी ओर देखने लगा। अगले ही पल एक-एक कर उनके नाम के साथ मेडलों की घोषणा शुरू हुई। प्रतिष्ठित हीवेट मेडल, चांसलर मेडल, यूनिवर्सिटी मेडल सहित कुल 19 मेडल जीतने की घोषणा होते ही सभागार तालियों से गूंज उठा। परंपरा के अनुसार हीवेट विजेता के सम्मान में अतिथियों से लेकर दर्शक दीर्घा में बैठे छात्र, शिक्षक और अभिभावक अपनी-अपनी सीटों से खड़े हो गए। सभी ने तालियां बजाकर स्वागत किया। केजीएमयू के इतिहास में हीवेट, चांसलर व यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित पदक हासिल करने वाली दीप्ति सातवीं छात्रा है। वह अपनी मां सुषमा शर्मा के साथ मंच पर पदक लेने पहुंचीं। दीप्ति के पिता अनुज कुमार शर्मा भारतीय वायुसेना से रिटायर हैं। मां गृहणी हैं। ...