मिर्जापुर, मार्च 20 -- IPS Aparna Kaushik News: सोशल मीडिया पर अक्सर ही लड़के और लड़कियां किसी न किसी बात को लेकर ट्रोल हो जाते हैं, लेकिन इस बार जाहिलों ने महिला आईपीएस अधिकारी तक को नहीं छोड़ा। मिर्जापुर एसपी अपर्णा कौशिक बॉडी शेमिंग का शिकार हो गईं। दरअसल 13 मार्च को आईपीएस अपर्णा कौशिक ने गोतस्कर की गिरफ्तारी के बाद एक प्रेस कान्फ्रेंस की थी। जिसमें वह अपराधी के बारे में जानकारी दे रही थीं। इसका वीडियो उन्होंने पुलिस के ऑफीसियल इंस्टाग्राम पर डाला था। इसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में आईपीएस के शरीर की बनावट को लेकर भद्दे कमेंट किए जाने लगे। मजबूरन पुलिस ने इस सेक्शन को ही बंद कर दिया। सोशल मीडिया पर अब आईपीएस की ट्रोलिंग को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस छिड़ गई है। लोग कह रहे हैं कि जब आ...